सोनीपत में महापौर बनने पर राजीव जैन का भव्य होली मिलन समारोह
- Admin Admin
- Mar 13, 2025

-भाजपा कार्यकर्ताओं व विभिन्न संस्थाओं
की उत्साहपूर्ण भागीदारी
सोनीपत, 13 मार्च (हि.स.)। सोनीपत
में वृंदावन गार्डन, कबीरपुर में गुरुवार को भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री हरियाणा कविता जैन और नव निर्वाचित महापौर राजीव जैन ने जिलेवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं
दीं। उन्होंने कहा कि मेयर पद की जीत ने इस बार होली के उत्साह को दोगुना कर दिया है। पूर्व
मंत्री कविता जैन ने अपने संबोधन में कहा कि होली बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व है,
इस अवसर पर हमें अपने अंदर की बुराइयों को समाप्त करने का संकल्प लेना चाहिए। कार्यक्रम
में कविता जैन और राजीव जैन ने कार्यकर्ताओं को गुलाल का तिलक लगाकर राज्य की उन्नति
और समृद्धि की कामना की। समारोह में हजारों की संख्या में लोगों ने भाग लिया।
कार्यक्रम
में शहर की विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और व्यापारिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भी
उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर और शुभकामनाएं देकर होली
के त्योहार को हर्षोल्लास से मनाया। भजन गायक विकास कुमार के सुमधुर भजनों पर लोगों
ने जमकर नृत्य किया, वहीं गायक नितिन मुकेश की प्रस्तुति ने भी सबका मन मोह लिया।
जैन
दंपति कई वर्षों से शहरवासियों के साथ मिलकर सामूहिक रूप से होली मिलन समारोह का आयोजन
करते आ रहे हैं। इस अवसर पर राजीव जैन ने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए मेयर
पद के चुनाव में मिले भारी समर्थन के लिए जनता और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
उन्होंने जल संरक्षण का संदेश देते हुए सभी से सूखी होली खेलने की अपील की, ताकि विश्व
जल बचाओ अभियान को सफल बनाया जा सके।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना