जम्मू-कश्मीर में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना
- DSS Admin
- May 14, 2026
श्रीनगर, 14 मई(हि.स.)। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने गुरुवार को जम्मू-कश्मीर में अलग-अलग स्थानों पर आंशिक रूप से बादल छाए रहने और हल्की बारिश की भविष्यवाणी की है। मौसम विभाग के अनुसार 15 और 16 मई को मौसम की स्थिति आंशिक रूप से बादल छाए रहने की उम्मीद है साथ ही केंद्र शासित प्रदेश में कई स्थानों पर हल्की बारिश, गरज के साथ बौछारें और तेज़ हवाएँ चलने की संभावना है। विभाग ने कहा कि 17 और 18 मई को आम तौर पर शुष्क मौसम की उम्मीद है। हालांकि 19 और 20 मई को आम तौर पर बादल छाए रहेंगे और छिटपुट स्थानों पर हल्की बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।
21 मई को मौसम आमतौर पर बादल छाए रहने और अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है जबकि 22 से 25 मई तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने एडवाइजरी जारी करते हुए 15 और 16 मई के दौरान कश्मीर और जम्मू दोनों संभागों में कुछ स्थानों पर गरज, बिजली गिरने और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी है। तेज हवाओं और तूफान की संभावना के कारण लोगों को दोपहर और देर दोपहर के समय नौकायन और शिकारा की सवारी को स्थगित करने की सलाह दी गई है। विभाग ने निवासियों से आधिकारिक मौसम सलाह से अपडेट रहने और प्रतिकूल मौसम की स्थिति के दौरान आवश्यक सावधानी बरतने का आग्रह किया है।
---------------

