रालोमा के प्रदेश महासचिव के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने ग्रहण की जदयू की सदस्यता
- DSS Admin
- May 18, 2026
अररिया 18 मई(हि.स.)। राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश महासचिव रमेश मेहता के साथ दर्जनों लोगों ने साेमवार काे जदयू का दामन थामा। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने सभी को पार्टी की सदस्यता दिलाई।जदयू के नए जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्रा ने शहर से लेकर ग्रामीण स्तर पर के विभिन्न दलों से ताल्लुकात रखने वाले पार्टी के कार्यकर्ताओं को जदयू में शामिल कराया।
प्रदेश अध्यक्ष के साथ पार्टी नेता शम्भू कुशवाहा समेत पार्टी के संगठन से जुड़े अन्य अधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।
कार्यक्रम में सदस्यता ग्रहण करने वालों में पैक्स अध्यक्ष नवीन मेहता, बिनोद मेहता मुखिया रानी मेहता,प्रो. लक्ष्मण प्रसाद मेहता,चन्दन यादव, बमबम यादव, अरूण मंडल, घुरन मंडल,अशोक यादव,टुनटुन मेहता, मिन्हाज आलम आदि ने पार्टी के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए जदयू में शामिल हुए।
मौके पर जदयू जिला के वरिष्ठ नेता रमेश सिंह, जिलाध्यक्ष पवन मिश्रा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।कार्यक्रम का संचालन जिलाध्यक्ष पवन मिश्रा ने किया।
प्रदेश अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हौसला बुलंद कर पार्टी हित जनहित में काम करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जदयू में किसी भी कार्यकर्ता को सम्मान में ठेस नहीं पहुंचेगी और सभी सम्मानित सदस्यों का सम्मान सदा बना रहेगा।
उन्होंने कहा कि बिहार में कानून व्यवस्था का राज स्थापित करने में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बड़ा योगदान है और बिहार ने बदलाव कर विकास के जो आयाम स्थापित किए,वह दूसरे राज्यों के लिए प्रेरणादायक है।

