पंजाब से आया श्रद्धालु सोनमर्ग के एक होटल में मृत अवस्था में मिला
- DSS Admin
- Jul 03, 2026
गांदरबल, 03 जुलाई (हि.स.)। अमरनाथ यात्रा आज से शुरू हो चुकी है। इस दौरान कई श्रद्धालु देश-विदेश से बाबा बर्फानी के दर्शनों के लिए जम्मू-कश्मीर पहुंच रहे हैं। इसी बीच पंजाब से आया एक श्रद्धालु सोनमर्ग के एक होटल में मृत अवस्था में मिला। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।
पुलिस के अनुसार पंजाब के बरनाला निवासी 40 वर्षीय नरिंदर कुमार (40) पुत्र परमिंदर कुमार शुक्रवार को गांदरबल जिले के सोनमर्ग इलाके के एक होटल में मरा हुआ मिला। नरिंदर सोनमर्ग के एक होटल में ठहरा हुआ था। शव को मेडिकल-लीगल फॉर्मेलिटीज के लिए प्राइमरी हेल्थ सेंटर सोनमर्ग ले जाया गया। पुलिस ने मौत की वजह का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।
---------------

