भारत-अफगानिस्तान वनडे : धर्मशाला में बारिश का दौर थमा, अब 25-25 ओवर का होगा मैच
- DSS Admin
- Jun 13, 2026
धर्मशाला, 13 जून (हि.स.)। धर्मशाला में खेले जा रहे हैं वनडे मैच के लिए मौसम की तरफ से क्रिकेट प्रेमियों के लिए अच्छी खबर आई है। सुबह से लगातार हो रही बारिश अब थम गई है और मैदान से कवर हटा लिए गए हैं। हल्की धूप खिलने के साथ ही दोनों टीमों के खिलाड़ी मैदान में उतरकर प्रैक्टिस में जुट चुके हैं। वही अब नए समय के मुताबिक मैच 5:45 पर शुरू होगा। इससे पूर्व 5:15 में टॉस किया जाएगा। मैच को अब 25-25 ओवर का कर दिया गया है। इस खबर से खासकर दर्शकों में जोश भर गया है क्योंकि बारिश में वह सुबह करीब 11 बजे से स्टेडियम में पंहुचकर इन पलों का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।
धर्मशाला के एचपीसीए क्रिकेट स्टेडियम में भारत-अफगानिस्तान के बीच खेला जाने वाला एकदिवसीय मैच तय समय से करीब चार घंटे देरी से शुरू होगा।

