विकसित भारत के निर्माण में प्रत्येक व्यक्ति की सहभागिता जरूरी : प्रो. चंदेल
- Admin Admin
- Apr 24, 2025

धर्मशाला, 24 अप्रैल (हि.स.)। कुलपति डॉ. वाई.एस. परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी प्रो. राजेश्वर चंदेल ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में प्रत्येक व्यक्ति सहभागिता जरूरी है। उन्होंने कहा कि एक विकसित राष्ट्र की शुरुआत विकसित व्यक्तियों से होती है आत्म-स्वास्थ्य और आत्म-प्रबंधन एक समृद्ध परिवार, समाज और राष्ट्र की नींव हैं।
वीरवार को हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय क्षेत्रीय केंद्र धर्मशाला में “विकसित भारत 2047” विषय पर प्रायोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का समापन सत्र में बतौर मुख्यातिथि कुलपति प्रो राजेश्वर चंदेल ने आत्म-जागरूकता और व्यक्तिगत विकास के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि हर परिस्थिति में एक आशा की किरण होती है। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया का सबसे युवा देश है तथा यहां पर प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। आज भी दुनिया भर में भारत के युवा हर क्षेत्र में अपनी धाक जमा रहे हैं यह भविष्य के विकसित भारत के लिए शुभ संकेत हैं।
उन्होंने कहा कि भारत निश्चित तौर पर प्राचीन पद्वतियों के साथ नवाचार के समन्वय के साथ दुनिया की सबसे बड़ी सांस्कृतिक तथा सामाजिक आर्थिक शक्ति के रूप में खड़ा होने में है तथा इसी ध्येय को लेकर हमें आम जनमानस की सहभागिता के साथ आगे बढ़ना होगा। इ
हिन्दुस्थान समाचार / सतिंदर धलारिया