हिमालयन गद्दी यूनियन : मोहिंद्र सिंह तीसरी बार चुने गए सर्वसम्मति से अध्यक्ष

धर्मशाला, 06 अप्रैल (हि.स.)। हिमालयन गद्दी यूनियन हिमाचल प्रदेश के रविवार को हुए चुनावों में मोहिंद्र सिंह को लगातार तीसरी बार मोहिंद्र सिंह को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। धर्मशाला के कश्मीर हाऊस में राज्य अध्यक्ष के चुनाव को लेकर प्रक्रिया पूरी की गई, जिसमें सर्वसम्मति से मोहिंद्र सिंह को अध्यक्ष चुना गया। इसके साथ ही अब गद्दी समुदाय की हिमालयन गद्दी यूनियन की कार्यकारिणी का भी जल्द ही गठन किया जाएगा। एक बार फिर से गद्दी समुदाय की गद्दी शब्द से वंचित छह उप-जातियों के साथ गद्दी शब्द जोडऩे को लेकर जोर-शोर से अभियान चलाया जाएगा।

तीसरी बार अध्यक्ष बनने के बाद मोहिंद्र सिंह ने ऐलान कर दिया है कि अब वंचित गद्दी समुदाय की ओर से अपने हक की लड़ाई लडऩे के लिए बड़ा अभियान चलाया जाएगा। जिससे प्रदेश सरकार व संबंधित अधिकारियों को उनके अधिकारों को जल्द वापिस लौटाना होगा। उन्होंने कहा कि हिमालयन गद्दी यूनियन की कांगड़ा-चंबा के ब्लॉक स्तर पर संगठन का विस्तार कर कार्यकारिणी बनाई गई है। अब जल्द ही राज्य कार्यकारिणी बनाकर आगामी की लड़ाई लड़ी जाएगी। उन्होंने वंचित उपजातियों व यूनियन को एकजुट होकर आगामी कार्य में जुट जाने का संदेश दिया है।

यूनियन के अध्यक्ष मोहिंद्र सिंह ने कहा कि 1867 के कांगड़ा के गजट में गद्दी शब्द जुड़ा है। इसके बाद पिछले साढ़े चार वर्षों में सीएम से मांग उठाए जाने पर जांच करवाई गई, जिस पर डीसी की ओर से गद्दी शब्द जुडऩा सही पाया गया है। इसके बाद भी मांगों पर गंभीरतापूर्ण तरीके से विचार नहीं हो रहा है, तो अब फिर सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन करने को मजबूर होना पड़ेगा। तीसरी बार अध्यक्ष बने मोहिंद्र सिंह ने कहा कि गद्दी कोई एक विशेष जाति नहीं है, यह एक समुदाय का नाम है जिसके अंतर्गत 13 उप-जातियां आती है, लेकिन छह उपजातियां ऐसी है, जिनके आगे राजस्व अभिलेख में गद्दी शब्द किन्हीं कारणों से छूट गया है, यह उपजातियां बाड़ी, हाली, सीप्पी, ढोगरी, रेहाड़े व लोहार हैं।

मोहिंद्र सिंह ने कहा कि गद्दी समुदाय के छह उजातियों के लोग 10 विधानसभा क्षेत्रों में रहते हैं, जिसमें भरमौर, चंबा, चुराह, बनीखेत, भटियात, नूरपुर, शाहपुर, धर्मशाला, पालमपुर, बैजनाथ, तथा जनसंख्या अढ़ाई लाख से अधिक है। यदि मांगों को लेकर जल्द से जल्द उचित कदम नहीं उठाया जाता है, तो आगामी समय में इसका बड़ा प्रभाव देखने को मिलेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सतिंदर धलारिया

   

सम्बंधित खबर