हिसार : शोध के लिए आधुनिक डेटा एनालिसिस तकनीक का ज्ञान आवश्यक : प्रो. नरसी राम बिश्नोई

गुजविप्रौवि के एचएसबी में पांच दिवसीय कार्यशाला

का शुभारंभ

हिसार, 18 मई (हि.स.)। गुरु जम्भेश्वर विज्ञान

एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने कहा है कि वर्तमान

समय में शोध के क्षेत्र में आधुनिक डेटा एनालिसिस तकनीकों का ज्ञान अत्यंत आवश्यक है।

आधुनिक डेटा एनालिसिस तकनीकों का ज्ञान विद्यार्थियों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित

रोजगार दिलवा सकता है। इस क्षेत्र में रोजगार के साथ-साथ शोध की भी अपार संभावनाएं

हैं।

कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई साेमवार काे विश्वविद्यालय

के हरियाणा स्कूल ऑफ बिजनेस (एचएसबी) में ‘डेटा एनालिसिस यूजिंग स्मार्ट पीएलएस, स्टाटा,

आर एंड ग्रेटल’ विषय पर शुरू हुई पांच

दिवसीय कार्यशाला के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर एचएसबी के निदेशक

प्रो. संजीव कुमार, डीन प्रो. विनोद कुमार बिश्नोई, कार्यशाला की समन्वयक प्रो. सुनीता

रानी व सह-समन्वयक अभिषेक पूनिया भी मंच पर उपस्थित रहे।

कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने अपने सम्बोधन

में कहा कि आधुनिक डेटा एनालिसिस तकनीकों के ज्ञान के लिए यह आवश्यक है कि इनके कौशल

में गुणवत्ता होनी चाहिए। साथ ही विश्व स्तरीय मापदंडों के अनुरूप इन तकनीकों का विकास

व प्रयोग किया जाना चाहिए। गुजविप्रौवि इस दिशा में बेहतरीन प्रयास कर रही है।

एचएसबी के निदेशक प्रो. संजीव कुमार ने कहा कि

इस प्रकार की कार्यशालाएं विद्यार्थियों और शोधार्थियों को प्रेक्टिकल नाॅलेज प्रदान

करती हैं, जिससे उन्हें अपने शोध कार्य में काफी सहायता मिलती है।

कार्यशाला की समन्वयक प्रो. सुनीता रानी ने बताया

कि यह कार्यशाला 22 मई तक चलेगी। इस कार्यशाला में हरियाणा राज्य के विश्वविद्यालयों

से 120 पीएचडी शोधार्थी भाग ले रहे हैं। इस अवसर पर शिक्षकगण, शोधार्थी एवं विद्यार्थी

उपस्थित रहे।

   

सम्बंधित खबर