लेक्चरर एंड कोच परीक्षा-2025 की 10 मॉडल उत्तर कुंजियाँ जारी
- DSS Admin
- Jun 30, 2026
अजमेर, 30 जून(हि.स)। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा लेक्चरर एंड कोच (माध्यमिक शिक्षा विभाग) परीक्षा-2025 अंतर्गत सोशियोलॉजी, इकोनॉमिक्स, म्यूजिक, ड्राइंग, उर्दू, पंजाबी, एग्रीकल्चर, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, होम साइंस एवं राजस्थानी विषय की मॉडल उतरकुंजियाँ आयोग की वेबसाइट पर जारी कर दी गई हैं। इस संबंध में विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
आयोग के मुख्य परीक्षा नियंत्रक आशुतोष गुप्ता ने बताया कि यदि किसी अभ्यर्थी को इन मॉडल उतरकुंजियाँ पर कोई आपत्ति हो तो निर्धारित शुल्क के साथ 1 से 3 जुलाई 2026 को रात्रि 12:00 बजे तक अपनी आपत्ति ऑनलाइन दर्ज करवा सकता है।
आपत्तियां केवल ऑनलाइन ही प्रस्तुत की जा सकेंगी। अन्य किसी माध्यम से भेजी गई आपत्तियां स्वीकार नहीं की जाएगी। आपत्तियां केवल एक बार ही ली जाएगी। ऑनलाइन आपत्तियों का लिंक 1 से 3 जुलाई 2026 को रात्रि 12:00 बजे तक ही उपलब्ध है, उसके पश्चात् लिंक निष्क्रिय हो जाएगा।
---------------

