उपराज्यपाल ने राकेश कुमार को प्रतिष्ठित अर्जुन पुरस्कार प्राप्त करने पर दी बधाई
- Neha Gupta
- Jan 17, 2025
श्रीनगर, 17 जनवरी (हि.स.)। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शुक्रवार को राकेश कुमार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से प्रतिष्ठित अर्जुन पुरस्कार प्राप्त करने पर बधाई दी।
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने प्रशंसा करते हुए कहा कि राकेश ने जम्मू-कश्मीर और राष्ट्र को बहुत गौरव दिलाया है। उपराज्यपाल ने एक्स के माध्यम से कहा कि राकेश कुमार को माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी से प्रतिष्ठित अर्जुन पुरस्कार प्राप्त करने पर बधाई। राकेश ने जम्मू-कश्मीर और राष्ट्र को बहुत गौरव दिलाया है। उन्होंने अपने धैर्य और दृढ़ संकल्प से युवा खिलाड़ियों को प्रेरित किया है। उनकी निरंतर सफलता और अधिक गौरव की कामना करते हैं।
हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता



