सोनीपत: विधायक निखिल मदान ने सफाई कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त कराई

सोनीपत, 21 अक्टूबर (हि.स.)। नगर निगम के ठेका सफाई कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त हो गई

है। सोमवार को सोनीपत विधायक निखिल मदान ने नगर निगम कार्यालय के बाहर धरना दे रहे

कर्मचारियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने कर्मचारियों की मांगों के

समाधान के लिए निगम अधिकारियों और कर्मचारियों की एक संयुक्त कमेटी के गठन का आदेश

दिया।

इस कमेटी में तीन कर्मचारी और तीन अधिकारी शामिल होंगे, जो समस्या का हल निकालने

का प्रयास करेंगे। धरने पर बैठे कर्मचारियों की मुख्य मांग यह थी कि उन्हें नगर

निगम के अधीन नियमित किया जाए। पूजा कन्सल्टेंसी कंपनी के ठेका कर्मचारी पिछले 40 दिनों

से हड़ताल पर थे और निगम में नियमितीकरण की मांग कर रहे थे।

विधायक मदान ने निगम के संयुक्त आयुक्त नरेश कुमार को निर्देश

दिया कि इस मुद्दे का समाधान जल्द से जल्द किया जाए ताकि सफाई व्यवस्था बहाल हो सके।

आयुक्त ने कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि अगले 10 दिनों में आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

विधायक की मध्यस्थता और अधिकारियों के आश्वासन के बाद सफाई

कर्मचारियों ने धरना समाप्त कर दिया और काम पर लौटने का निर्णय लिया। इस दौरान भाजपा

नेता आजाद सिंह नेहरा और अन्य स्थानीय नेता भी उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र परवाना

   

सम्बंधित खबर