अमृतसर| सहकार भारती ने 14 जून को गांव बोपाराय खुर्द (खासा) में आयोजित जागरूकता सेमिनार की तैयारियां जोरों पर हैं। इन तैयारियों का जायजा लेने पंजाब सचिव जगजीवन सिंह और पटियाला के जिला प्रधान भूपिंदर चौहान पहुंचे, जिनका स्वागत पंजाब पैक्स प्रमुख डॉ. सतीश वर्मा ने किया। इस दौरान युवा गुर इकबाल सिंह ने संगठन की सदस्यता भी ग्रहण की। दौरे के दौरान विभाग प्रमुख राजिंदर सिंह बिष्ट ने मानवता की अनूठी मिसाल पेश की। आगामी 14 जून को होने वाले इस सेमिनार में एसडीएम अजनाला चारुमिता मुख्य अतिथि होंगी। इसका मुख्य उद्देश्य ‘बिना सहकार नहीं उद्धार' के तहत सहकारी सभाओं को डिजिटल बनाना, किसानों को एफपीओ के माध्यम से आत्मनिर्भर करना और स्वयं सहायता समूहों के जरिए ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।

