महाराजा गुलाब सिंह मेमोरियल नाइट वॉलीबॉल टूर्नामेंट का समापन, बाबा सिद्ध गोरिया स्वांखा बनी विजेता
- Neha Gupta
- Jul 06, 2026

सांबा, 06 जुलाई । प्रथम महाराजा गुलाब सिंह मेमोरियल नाइट वॉलीबॉल टूर्नामेंट का ग्रैंड फिनाले उत्साह और रोमांच के बीच संपन्न हुआ। समापन समारोह में उपायुक्त सांबा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। फाइनल मुकाबले में बाबा सिद्ध गोरिया स्वांखा ने रिहियां ए को हराकर खिताब अपने नाम किया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में खेल प्रेमी, स्थानीय लोग और युवा मौजूद रहे। उपायुक्त ने विजेता और उपविजेता टीमों को बधाई देते हुए आयोजकों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे खेल आयोजन युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और फिटनेस को बढ़ावा देते हैं। समारोह के अंत में विजेता टीम, उपविजेता और उत्कृष्ट खिलाड़ियों को ट्रॉफी व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। टूर्नामेंट का समापन उत्सवपूर्ण माहौल में हुआ।
---------------

