कोलकाता पुलिस ने उत्तर दिनाजपुर जिले से 17 लड़कियों को किया बरामद
- DSS Admin
- Jul 04, 2026
कोलकाता, 04 जुलाई (हि. स.)। कोलकाता पुलिस ने पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले में एक छापेमारी के दौरान एक कथित रैकेट का भंडाफोड़ किया है और 17 लड़कियों को बचाया है। पुलिस ने इस छापेमारी अभियान के दौरान ड्रोन कैमरा से अपराधियों के ठिकानों की पहचान की।उन्होंने बताया कि इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि बचाए गए लोगों में से 13 बिहार के, तीन पश्चिम बंगाल के और एक असम का है।
उन्होंने कहा कि लड़कियों की उम्र 11 से 17 साल के बीच है। उन्होंने कहा कि इस्लामपुर थाना क्षेत्र में अभियान विश्वसनीय खुफिया जानकारी के आधार पर चलाया गया था। छापेमारी के दौरान ड्रोन का भी इस्तेमाल किया गया था। हमारी टीमों ने सभी नाबालिगों का सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तेजी से और समन्वित तरीके से काम किया।
अधिकारी ने कहा कि बचाई गई लड़कियों को बाल कल्याण समिति (सी. डब्ल्यू. सी.) के समक्ष पेश किया गया और बाद में परामर्श के बाद सरकार द्वारा संचालित आश्रय गृहों में स्थानांतरित कर दिया गया।
उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि लड़कियों का बार-बार शोषण किया गया था।नाबालिगों की तस्करी और शोषण में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। अधिकारी ने कहा कि हमारे अभियान के दौरान एक आरोपित फरार होने में सफल रहा।
उस आरोपित की पहचान करने और उसका पता लगाने के प्रयास भी जारी हैं।
---------------

