सिलीगुड़ी, 28 जून (हि. स.)। ट्रेन से कटकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना रविवार दोपहर कामरांगागुड़ी ओवरब्रिज के पास रेलवे लाइन पर हुई। मृतक की पहचान मानिक भट्ट (60) के रूप में हुई। वह फूलबाड़ी एक नंबर ग्राम पंचायत के श्रीनगर कॉलोनी के निवासी थे। वे पेशे से स्कूल बस चालक थे।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, रेलवे ट्रैक पर एक शव पड़े होने की सूचना पाकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। यह सूचना न्यू जलपाईगुड़ी थाने की पुलिस और रेलवे अधिकारी को दी गई। सूचना पाकर पुलिस और रेलवे अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। घटना की खबर पाकर मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे। मृतक की पहचान की गई।
पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

