(अपडेट) माणा हिमस्खलन: 49 श्रमिकों का रेस्क्यू, मुख्यमंत्री ने दी जानकारी

-माणा से लौटकर बोले मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री लगातार ले रहे अपडेट

देहरादून, 1 मार्च (हि.स.)। माणा हिमस्खलन में फंसे श्रमिकों को निकालने का अभियान तेजी से जारी है। अब तक 55 में से 49 श्रमिकों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है, जबकि 6 की तलाश अभी भी जारी है। इस अभियान में भारतीय सेना, आईटीबीपी और अन्य सुरक्षा एजेंसियां जुटी हुई हैं।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हिमस्खलन प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया और बचाव कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने सेना के अधिकारियों से अभियान की जानकारी ली और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह तथा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को लगातार स्थिति की जानकारी दी।मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून लौटकर आपदा परिचालन केंद्र में अधिकारियों के साथ बैठक की और मीडिया से बातचीत में कहा कि सभी श्रमिकों को जल्द सुरक्षित निकाल लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि मौसम खराब होने से अभियान में चुनौतियां आ रही हैं, लेकिन सरकार और एजेंसियां हरसंभव प्रयास कर रही हैं।मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री कार्यालय इस घटना पर लगातार नजर बनाए हुए है और केंद्र सरकार से हरसंभव मदद का आश्वासन मिला है। वायु सेना के हेलीकॉप्टर लगातार सर्च और रेस्क्यू अभियान में जुटे हैं। उन्होंने पर्यटकों से अपील की कि खराब मौसम को देखते हुए यात्रा की योजना बनाएं और सुरक्षित स्थानों पर रहें।----

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pokhriyal

   

सम्बंधित खबर