मणिपुर के डीजीपी ने चुराचांदपुर जिले के दौरे के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने पर दिया जोर
- DSS Admin
- Jun 14, 2026
इंफाल, 14 जून (हि.स.)। मणिपुर के नव नियुक्त पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) मुकेश सिंह (आईपीएस) ने चुराचांदपुर जिले का अपना पहला दौरा शनिवार को किया। जहां उन्होंने जिला पुलिस अधिकारियों, सीएपीएफ/असम राइफल्स और नागरिक समाज संगठनों (सीएसओ) के साथ बैठकें कीं।
उन्होंने कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सभी ईकाइयों के प्रयासों की सराहना की और ड्रग्स जब्त करने, हथियारबंद बदमाशों को गिरफ़्तार करने और अवैध हथियार बरामद करने में जिला पुलिस की उपलब्धियों की तारीफ की। डीजीपी ने अधिकारियों से कहा कि वे जिले में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए कानूनी कदम उठाते रहें।
सीएसओ सदस्यों के साथ बातचीत के दौरान, उन्होंने उनकी चिंताओं को सुना, जन-सुरक्षा के लिए ज़रूरी कानूनी कार्रवाई का भरोसा दिलाया और उन्हें राज्य में बातचीत, शांति और सद्भाव को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहित किया। अपने दौरे के समापन अवसर पर उपस्थित लोगों के साथ शांति व्यवस्था को बनाए रखने के लिए बातचीत भी की।
---------------

