मणिपुर के इम्फाल पूर्व में यौन उत्पीड़न मामले का आरोपित गिरफ्तार

इम्फाल, 21 मई, (हि.स.)। मणिपुर पुलिस ने इम्फाल पूर्व जिले में दर्ज यौन उत्पीड़न के एक मामले में 26 वर्षीय आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी।

गिरफ्तार आरोपित की पहचान सदाफ के रूप में हुई है, जो इम्फाल पूर्व जिले के हत्ता गोलापति मस्जिद अचौबा इलाके का निवासी है। पुलिस के अनुसार आरोपित को चेकॉन ऑटो पार्किंग क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने बताया कि महिला थाना, इम्फाल पूर्व में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर मामले की जांच की जा रही थी। जांच के दौरान आरोपित को पकड़ने में सफलता मिली। अधिकारियों ने कहा कि मामले की आगे की जांच जारी है।

-----------

   

सम्बंधित खबर