रामानुग्रह झा की पांडुलिपियों का प्रकाशन राष्ट्रीय सार्वजनिक मेला समिति की ओर से किया जाएगा: जिलाधिकारी

सुपौल, 27 जून (हि.स.)। साहित्य अकादमी नई दिल्ली और कोशी ऑर्गनाइजेशन सुपौल के संयुक्त तत्वावधान में सुपौल नगर स्थित जगन्नाथ सभागार में प्रतिष्ठित लेखक रामानुग्रह झा के व्यक्तित्व और केंद्रित पर आधारित एक दिवसीय परिसंवाद का आयोजन किया।

उद्घाटन सत्र में उद्घाटनकर्ता के रूप में जिलाधिकारी सावन कुमार, साहित्य अकादमी मैथिली परामर्श मंडल के सदस्य रमन कुमार सिंह, विषय प्रवर्तक डॉक्टर विनय कुमार चौधरी, कोशी ओर्गनाइजेशन के अध्यक्ष दीपिका चंद्रा मौजूद रहे। उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता लाजवंती झा ने की। संयुक्त रूप से सभी अतिथियों ने दीप प्रजवलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

इस क्रम में बीज वक्तव्य देते हुए रमन कुमार सिंह ने रामानुग्रह के साहित्य संसार को रेखांकित किया। उन्होंने बताया कि रामानुग्रह झा ने मैथिली आलोचना साहित्य को एक नई ऊंचाई दी। इस अवसर पर उद्घाटनकर्ता डीएम सावन कुमार ने कहा कि मैथिली मेरी मातृभाषा है और मैं मैथिली का ऋणी हूं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में रामानुग्रह झा की जो भी पांडुलिपियां हैं, उसे राष्ट्रीय सार्वजनिक मेला समिति की तरफ से प्रकाशित किया जाएगा।

विषय प्रवर्तन डॉक्टर विनय कुमार चौधरी ने किया गया, जिन्होंने कई तथ्यों को उद्घाटित किया। इस क्रम में अध्यक्षीय वक्तव्य रखते हुए समाजसेवी और रामानुग्रह झा की पुत्रवधू लाजवंती झा ने भी कई तथ्यों को रखा। उद्घाटन सत्र में धन्यवाद ज्ञापन युवा कवयित्री और कोशी ऑर्गेनाइजेशन की अध्यक्ष दीपिका चंद्रा ने किया।

पहले सत्र की अध्यक्षता भारतीय पुलिस सेवा से सेवानिवृत पदाधिकारी और लेखक अनिल कुमार सिंह ने किया, जबकि वक्ता के तौर पर युवा कवि बालमुकुंद, डॉक्टर रेणु कुमारी और नरेंद्र कुमार झा ने अपने सारगर्भित आलेख का पाठ किया। दूसरे और अंतिम सत्र की अध्यक्षता प्रसिद्ध कवि और गीतकार तारानं जा तरुण ने की। इसमें वक्ता के रूप में सच्चिदानंद सच्चू , कुमार विक्रमादित और नमिता झा ने सारगर्भित आलेखों का पाठ किया। इस आयोजन में दर्जनों साहित्यिकार सहित अन्य कथा प्रेमी उपस्थित थे। मौके पर साहित्यकार अरविंद कुमार ठाकुर , विश्वनात सर्राफ, अरुणा सौरभ, डॉक्टर भास्कर ज्योति, डॉक्टर प्रकाश झा, डॉक्टर संजय वशिष्ठ, कन्हैया सिंह, कन्हैया, नगर परिषद के मुख्य पार्षद राघवेंद्र झा, संजय झा, सर्वेश झा, रागिनी कुमारी, राजेश कुमार मल्लिक, राम कुमार चोधरी, नरेश चंद्र झा आदि उपस्थित थे।

   

सम्बंधित खबर