सिलीगुड़ी, 17 मई (हि. स.)। आर्थिक रूप से कमजोर जनजातीय समुदाय के लोगों की मदद के लिए ‘वनवासी कल्याण आश्रम – उत्तर बंगाल’ द्वारा एक सराहनीय पहल की गई। सिलीगुड़ी के सालबाड़ी स्थित बिरसा शिशु शिक्षा केंद्र परिसर में भव्य “सामूहिक विवाह संस्कार” कार्यक्रम का रविवार को आयोजन किया गया।
संस्था की ओर से जानकारी दी गई।
संस्था की ओर से बताया कि इस कार्यक्रम के तहत जनजातीय समाज के 108 जरूरतमंद जोड़ों का विवाह सामाजिक सहयोग से संपन्न कराया जा रहा है। सभी विवाह पारंपरिक रीति-रिवाजों और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार कराए जा रहे है।
इस पहल का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों पर विवाह का बोझ कम करना और समाज में एकता व सहयोग की भावना को मजबूत करना है। यह आयोजन सामाजिक समरसता और सेवा का एक उत्कृष्ट उदाहरण माना जा रहा है।

