रोहतक के सांपला में कपड़ों के शोरूम में भीषण आग, लाखों का नुकसान
- Vijesh Sharma
- Jun 20, 2026

रोहतक, 20 जून । सांपला स्थित एक कपडो में शोरूम में भीषण आग लग गई, जिससे लाखों रूपये का सामान जलकर राख हो गया। पीडित परिवार ने सरकार व प्रशासन से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है। शनिवार को जिला परिषद चेयरपर्सन मंजू हुड्डा ने सांपला पहुंच कर घटना स्थल का निरीक्षण किया और पीडित दुकानदार से मुलाकात कर उसे आर्थिक सहायता का भरोसा दिलाया। मंजू हुड्डा ने कहा कि यह घटना बहुत दुखद है और वह पीडित परिवार के साथ है।
इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री के समक्ष रखेगी और जल्द ही पीडित को हर संभव आर्थिक सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही उन्होंने दुकानदारों से अपनी दुकानों में सुरक्षा उपकरण लगवाने की भी अपील की। जिला परिषद चेयरमैन ने प्रशासनिक अधिकारियों को नुकसान का शीघ्र आकलन करने के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर कपिल खत्री, जोगेंद्र कोच, उदयभान मलिक, हरबंस लाल, प्रदीप बंसल प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
---------------

