मेदिनीपुर : रंगदारी मामले में पूर्व विधायक सुजॉय हाजरा गिरफ्तार

पश्चिम मेदिनीपुर, 06 जून (हि. स.)। जिले में कथित रंगदारी वसूली और जमीन घोटाले से जुड़े मामलों में पूर्व विधायक सुजॉय हाजरा को शनिवार शाम पुलिस ने गिरफ्तार लिया। बताया जा रहा है कि भूमि धोखाधड़ी (जमीन जालसाजी) के एक मामले में उनकी गिरफ्तारी हुई है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, उनके खिलाफ लंबे समय से रंगदारी वसूली, जमीन कब्जाने और अवैध वित्तीय लेनदेन के आरोप लग रहे थे। जमीन से जुड़े धोखाधड़ी और चंदा वसूली के मामलों की जांच के दौरान कुछ महत्वपूर्ण जानकारी और दस्तावेज सामने आने के बाद यह कार्रवाई की गई।

जांच अधिकारियों का कहना है कि प्रारंभिक जांच में मिले दस्तावेजों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूर्व विधायक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अब उनसे पूछताछ कर यह जानने का प्रयास कर रही है कि इस मामले में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। साथ ही उनके वित्तीय लेनदेन और संपत्ति से जुड़े दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है।

इस गिरफ्तारी के बाद जिले के राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। पूर्व विधायक के करीबी लोगों का दावा है कि उन्हें राजनीतिक कारणों से फंसाया जा रहा है।

पुलिस ने कहा है कि मामले की जांच जारी है और आवश्यकता पड़ने पर अन्य लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा सकती है। गिरफ्तार पूर्व विधायक को अदालत में पेश कर पुलिस हिरासत की मांग की जा सकती है।

---------------

   

सम्बंधित खबर