चुनाव आयोग ने ईआरओ के तबादलों को दी मंजूरी

जिला चुनाव अधिकारी राहुल ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने जिले में निर्वाचन रजिस्ट्रेशन अधिकारियों (ईआरओ) के तबादले संबंधी प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। जारी अधिसूचना के अनुसार, अब एडीसी (ग्रामीण विकास) की जगह एसडीएम भिखीविंड को विधानसभा क्षेत्र 22-खेमकरण का निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा, तहसीलदार भिखीविंड के स्थान पर नायब तहसीलदार भिखीविंड को खेमकरण का सहायक निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी-1 बनाया गया है। इसी तरह, विधानसभा क्षेत्र 23-पट्टी और 24-खडूर साहिब में भी तहसीलदारों की जगह संबंधित नायब तहसीलदारों को सहायक निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी-1 नियुक्त किया गया है। जिला चुनाव अधिकारी ने कहा कि इन नियुक्तियों से मतदाता सूची और चुनाव संबंधी कार्य समय पर व सुगमता से पूरे हो सकेंगे।

   

सम्बंधित खबर