स्वस्थ जीवन का संदेश-बसोहली में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग शिविर आयोजित
- Neha Gupta
- Jun 21, 2026

बसोहली, 21 जून । 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह बसोहली में एक भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में तहसीलदार बसोहली सागर विश्वकर्मा मुख्य अतिथि तथा सीईओ बीबीडीए बाबू राम विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
इस अवसर पर डीएफओ सुरेश शर्मा बीएमओ डॉ. रजनीश शर्मा, बीडीओ बसोहली राजेश कुमार, आयुष विभाग की डॉ. मोनिका रसोत्रा और डॉ. साक्षी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। योग प्रशिक्षक गौरव शर्मा ने उपस्थित सभी लोगों को योगाभ्यास करवाया। कार्यक्रम के अंत में सभी को नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान के तहत शपथ भी दिलाई गई। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि इस वर्ष योग दिवस की थीम स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग है और उन्होंने लोगों से स्वस्थ रहने के लिए योग अपनाने तथा नशे से दूर रहने का आह्वान किया।
विशेष अतिथि बाबू राम ने सभी को योग दिवस की बधाई देते हुए कहा कि नियमित योग अभ्यास से व्यक्ति और समाज दोनों स्वस्थ रह सकते हैं।
---------------

