दो चरणों में होने वाले पंचायत चुनाव के लिए एनडीए गठबंधन तैयारियां पूरी

-पंचायत चुनाव में मुख्यमंत्री 27 और प्रदेश अध्यक्ष 50 से अधिक प्रचार सभाओं में लेंगे हिस्सा

गुवाहाटी, 10 अप्रैल (हि.स.)। असम में आगामी 2 और 7 मई को दो चरणों में होने वाले पंचायत चुनाव के लिए पहले ही हमारे एनडीए मित्रों ने सभी स्तरों पर तैयारी कर ली हैं। यह जानकारी गुरुवार काे असम प्रदेश भाजपा ने दी है।

प्रदेश भाजपा ने एक बयान जारी कर बताया है कि मित्र दलों के साथ मंडल, जिला स्तर पर राज्य के प्रतिनिधियों को भेजकर चर्चा आयोजित करने के लिए सर्वसम्मति निर्णय लेने और जनता का समर्थन प्राप्त करने के लिए दोनों दलों के समर्थित उम्मीदवारों को प्राथमिकता देने के लिए प्रत्येक उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित करने के लिए असम प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष दिलीप सैकिया ने आह्वान किया है।

इससे पहले बुधवार की रात एक संवाददाता सम्मेलन में 397 जिला परिषद सीटों में से 318 सीटों के उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी थी। इनमें 74 सीटें गठबंधन के सहयाेगी असम गण परिषद को देने के साथ ही अन्य मित्र दलों को भी चयनित तरीके से सीटें दी गई हैं। जिला परिषद और क्षेत्रीय पंचायतों के उम्मीदवारों में से आज कई उम्मीदवारों ने अपओ नामांकन पत्र दाखिल किये हैं। 397 जिला परिषद की शेष 5 सीटों के उम्मीदवारों की भी आज पार्टी ने घोषणा की। इन 5 सीटों में 4 महिलाओं के लिए और एक पुरुष के लिए दी गई है। इन 4 सीटों सहित कुल 176 सीटों में महिला उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी गई है। दूसरी ओर 2157 क्षेत्रीय पंचायत की सीटों पर जिला और मंडल स्तर की चर्चा के अनुसार सीटों का बंटवारा किया गया है।

इस संदर्भ में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप सैकिया का कहना है कि मित्र दलों के साथ मित्रता धर्म को निभाया, वह मित्रता अत्यंत गूढ़ होती है। जो लोकतांत्रिक व्यवस्था में अत्यंत आवश्यक है। केवल मित्रता करना ही नहीं, मित्रता का धर्म ईमानदारी और प्रतिष्ठा से पूर्ण होना चाहिए। विपक्षी मित्रता के नाम पर चीख-पुकार मचाई जा रही है।

उल्लेखनीय है कि उम्मीदवारों ने नामांकनपत्र दाखिल करने के बाद प्रचार के क्षेत्र में पार्टी के सभी स्तरों के कार्यकर्ता मैदान में उतरने के लिए तैयार हैं। इस मामले में मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा 27 जन सभाओं को संबोधित करेंगे तथा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप सैकिया 50 से अधिक प्रचार सभाओं को संबोधित करेंगे। कुल मिलाकर मुख्य विपक्षी कांग्रेस पार्टी के आंतरिक विवाद और कमजोरी के मुकाबले शासकीय दल भाजपा और मित्र दल ने अधिक आक्रामक तरीके से पंचायत चुनाव में अपने आप को समर्पित करने की तैयारी की है।

हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय

   

सम्बंधित खबर