क्रिकेट, न्यू हॉराइजन ने विद्या विहार को किया पराजित

भागलपुर, 13 मई (हि.स.)। तक्षिला एजुकेशनल एंड सोशल वेलफेयर ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित बिड़ला ओपन माइंडस भागलपुर स्कूल के संस्थापक उपेन्द्र शर्मा की स्मृति में चल रहे क्रिकेट प्रतियोगिता में बुधवार को विद्या विहार बनाम न्यू हॉराइजन स्कूल के बीच खेला गया मैच अति रोमांचक रहा। हर दिन की भांति विद्यालय के प्राचार्य ने स्वर्गीय उपेन्द्र शर्मा की तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर खेल के आगाज़ के लिए पहल की।

न्यू हॉराइजन स्कूल ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाज़ी करने का निर्णय लिया और आरबीएस विद्या विहार के समक्ष 123 रनों का लक्ष्य रखा। आरबीएस विद्या विहार ने बड़ी ही कुशलता से अपने लक्ष्य का पीछा किया, पर मज़बूत फील्डिंग की वजह से मात्र 115 रन ही बना पाई। उधर 40 रन और दो विकेट ले कर न्यू हॉराइजन स्कूल के मोहम्मद शादाब ने मैन ऑफ़ द मैच का ख़िताब अपने नाम किया।

श्री उपेन्द्र शर्मा अन्तर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट के सारे ही नॉक आउट मैच खेल लिए गए हैं। मैदान में उपस्थित प्राचार्य राकेश कुमार सिंह ने दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों का खेल के प्रति समर्पण देखकर आगे और बेहतर प्रदर्शन करने की करने की अपेक्षा की तथा उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

---------------

   

सम्बंधित खबर