नगर पालिक निगम के नवनियुक्त मनोनीत पार्षदों ने महापौर से की सौजन्य भेंट
- DSS Admin
- Jul 05, 2026
जगदलपुर, 05 जुलाई (हि.स.)। नगर निगम के नवनियुक्त मनोनीत पार्षदों ने आज रविवार को महापौर संजय पांडे से उनके निवास में सौजन्य मुलाकात की।
मुलाकात करने वालों में संतोष त्रिपाठी, राजेश श्रीवास्तव, रोहित त्रिवेदी, आशुतोष पाल, यशवर्धन राव, अतुल कौशल और लक्ष्मी कश्यप शामिल थे। महापौर ने सभी नवनियुक्त पार्षदों को भगवा पट्टिका पहनाकर उन्हें बधाई प्रेषित की। पार्षदों ने भी महापौर काे पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया तथा नगर के विकास, स्वच्छता, पेयजल, सड़क, प्रकाश व्यवस्था एवं जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। महापौर ने कहा कि सेवा के इस क्षेत्र में शासन ने नगर के विकास के लिए पार्षदों को मनोनीत किया है । उन्होंने उम्मीद जताई कि इस नियुक्ति से नगर में स्वच्छता,और विकास कार्यों को गति मिलेगी।
नगर निगम में नव नियुक्त मनोनीत पार्षदोंको महापौर संजय पाण्डेय ने बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि एल्डरमैन का दायित्व नगर के विकास, जनहित एवं सुशासन के प्रति समर्पित सेवा का महत्वपूर्ण अवसर है। नव नियुक्त एल्डरमैन अपने अनुभव, सामाजिक सरोकार और जनसेवा की भावना के साथ नगर निगम की कार्यप्रणाली को और अधिक सशक्त एवं जनोन्मुखी बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी एल्डरमैन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन के संकल्प तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के “विकसित भारत” के विजन से प्रेरणा लेते हुए जगदलपुर को स्वच्छ, सुंदर, सुव्यवस्थित एवं विकासोन्मुख नगर बनाने के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे।
मनोनीत पार्षदों ने महापौर को भरोसा दिलाया कि वे जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए नगर निगम की योजनाओं और विकास कार्यों में सक्रिय सहयोग देंगे। मनोनीत पार्षदों ने कहा कि वह महापौर के नेतृत्व में शहर के सर्वांगीण विकास के लिए मिलकर कार्य करेंगे।
---------------

