भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा की जम्मू में आज दोपहर प्रेस कॉन्फेंस, शाम को कठुआ में जनसभा

नई दिल्ली, 27 सितंबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्यमंत्री जेपी नड्डा आज जम्मू-कश्मीर में चुनाव प्रचार करेंगे। इससे पहले वो जम्मू में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। भाजपा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा के आज के कार्यक्रम को एक्स हैंडल पर साझा किया है।

भाजपा के अनुसार, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की प्रेस कॉन्फ्रेंस जम्मू जिले के रिट्ज होटल में दोपहर दो बजकर पांच मिनट पर शुरू होगी। इसके बाद नड्डा चुनाव प्रचार के लिए कठुआ पहुंचेंगे। वो शाम 4ः05 बजे कठुआ के बिलावर में जनसभा को संबोधित करेंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकुंद

   

सम्बंधित खबर