महिला सशक्तिकरण का संदेश लेकर डिब्रूगढ़ पहुंचीं राष्ट्रीय साइकिलिस्ट आशा मालवीय

डिब्रूगढ़ (असम), 29 जून (हि.स.)। राष्ट्रीय साइकिलिस्ट, एथलीट और पर्वतारोही आशा मालवीय अपनी अखिल भारतीय एकल साइकिल यात्रा के तहत डिब्रूगढ़ पहुंचीं। महिला सशक्तिकरण, देशभक्ति और साहस का संदेश देने के उद्देश्य से शुरू की गई इस यात्रा में वह अब तक 8,100 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय कर चुकी हैं और जल्द ही अरुणाचल प्रदेश के किबिथू पहुंचकर अभियान पूरा करेंगी।

डिब्रूगढ़ प्रवास के दौरान आशा मालवीय ने उपायुक्त बिक्रम कैरी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिजीत गौरव दिलीप से मुलाकात की। जिला प्रशासन ने उनके अभियान को समर्थन देते हुए शेष यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं।

आशा मालवीय ने कहा कि उनका अभियान महिलाओं और युवाओं को अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित करने तथा राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने के लिए समर्पित है।

----------

   

सम्बंधित खबर