उपमुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस की दी हार्दिक शुभकामना
- Admin Admin
- Feb 28, 2025

लखनऊ, 28 फरवरी(हि.स.)। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दिया। उपमुख्यमंत्री ने अपने विचार रखते हुए कहा कि रमन प्रभाव की खोज ने विज्ञान की दुनिया में भारत की प्रतिष्ठा को नए आयाम दिए तथा भावी पीढ़ियों को शोध व नवाचार की दिशा में प्रेरित किया। ज्ञान, अन्वेषण व वैज्ञानिक चेतना को समर्पित महान वैज्ञानिक, भारत रत्न' डॉ. सी. वी. रमन की इस उपलब्धि को नमन करता हूँ।
वहीं उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद ने संगीतकार रवीन्द्र जैन की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन भी किया। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि आध्यात्मिक धारावाहिक रामायण में अपने दिव्य संगीत से भक्तिभाव जागृत करने वाले, 'पद्मश्री' से सम्मानित सुप्रसिद्ध संगीतकार रवीन्द्र जैन की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन है। उनके संगीत ने करोड़ों भारतवासियों के हृदय में रामभक्ति व राष्ट्रभक्ति की जो ज्योति प्रज्वलित की, वह अतुलनीय एवं अमर हैं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / श.चन्द्र