भारत पहुंचने पर रवि लामिछाने का भाजपा नेताओं ने किया स्वागत

काठमांडू, 01 जून (हि.स.)। राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) के सभापति रवि लामिछाने का भारत की पांच दिवसीय यात्रा पर पहुंचने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

नई दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह तथा पार्टी के विदेश विभाग प्रमुख विजय चौथाइवाले ने लामिछाने का स्वागत किया।

इस अवसर पर नई दिल्ली स्थित नेपाली दूतावास के कार्यवाहक राजदूत सुरेन्द्र थापा की भी उपस्थिति रही। पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे रवि लामिछाने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के निमंत्रण पर दिल्ली पहुंचे हैं।

रवि लामिछाने की यह भारत यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब नेपाल में नेपाल-भारत संबंधों तथा संसद में सीमा संबंधी हालिया टिप्पणियों को लेकर राजनीतिक बहस तेज है। उनकी इस यात्रा पर नेपाल और भारत दोनों देशों के राजनीतिक हलकों की विशेष नजर बनी हुई है।

---------------

   

सम्बंधित खबर