पंजाब सरकार की आज कैबिनेट मीटिंग:तीन दिन में दूसरी बार बुलाई गई, सीएम की रिहायश पर 12 बजे होगी

पंजाब सरकार की आज अहम कैबिनेट मीटिंग होने जा रही है। तीन दिन में यह दूसरी मीटिंग है। मीटिंग दोपहर 12 बजे सीएम रिहायश पर होगी। इसमें भविष्य में होने वाले चुनावों के मद्देनजर फैसले हो सकते हैं। माना जा रहा है कि कोई बड़ा फैसला हो सकता है। मीटिंग का एजेंडा तो जारी नहीं हुआ है। लेकिन माना जा रहा है कि अब निकाय चुनाव संपन्न हो गए हैं। जल्द ही प्रधान व मेयर चुनने की प्रक्रिया होगी। ऐसे में शहरी क्षेत्रों के बुनियादी ढांचे और विकास परियोजनाओं के लिए फंड जारी किए जा सकते हैं। इसके अलावा विभिन्न विभागों में खाली पड़े पदों पर रेगुलर भर्ती की रूपरेखा तय हो सकती है। इसके अलावा अन्य चीजों पर मोहर लग सकती है। 65 हजार मुलाजिमों को पक्का करने का फैसला मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में 30 मई 2026 को चंडीगढ़ में हुई पंजाब कैबिनेट की अहम बैठक में 65,000 से अधिक कच्चे (आउटसोर्स/ठेका) मुलाजिमों को पक्का करने की मंजूरी दी गई। साथ ही बताया गया कि इस संबंधी ऑर्डिनेंस अब राज्यपाल को भेजा जाएगा। वहां से मंजूरी मिलने के बाद इसे लागू किया जा सकता है। इसके अलावा मानसून सत्र में नया बिल लाया जाएगा। अब पूरा फोकस चुनाव पर है सरकार का सरकार का अब पूरा फोकस आने वाले विधानसभा चुनाव पर लग गया है। ऐसे में सरकार लोगों को ध्यान में रखकर ही फैसले ले रही है। पिछले दिनों में मुख्यमंत्री सेहत बीमा योजना, मेरी रसोई योजना, महिलाओं को एक हजार रुपए देने के लिए रजिस्ट्रेशन शामिल है। इसके अलावा यूथ पर भी पूरा फोकस है। अब तक 65 हजार से अधिक पदों युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई है।इसके अलावा नशा व अन्य चीजों पर जोर है।

   

सम्बंधित खबर