सीमा पर ड्रोन उड़ाने के आरोप में चीनी सुरक्षा कर्मियों ने दो नेपाली युवकों को हिरासत में लिया

काठमांडू, 30 जून (हि.स.)। नेपाल-चीन सीमा क्षेत्र से चीनी सुरक्षा कर्मियों ने दो नेपाली युवकों को हिरासत में लिया है।

नेपाल पुलिस के अनुसार दोलखा से प्रवेश करने वाले काठमांडू धापासी निवासी मनोज प्रजापति और भक्तपुर मध्यपुरथिमी निवासी सुदीप थापामगर आज सुबह ड्रोन उड़ाते समय पकड़े गए थे। फिलहाल वे चीन के न्यालम काउंटी के नियंत्रण में हैं। नेपाली सुरक्षा अधिकारियों की तरफ से उन्हें रिहा करने का आग्रह किया गया है।

न्यालम काउंटी सिंधुपाल्चोक के नजदीक पड़ता है, इसलिए तातोपानी भंसार नाका के माध्यम से उन्हें सिंधुपाल्चोक पुलिस के मध्यस्थता में रिहा कराने का प्रयास चल रहा है। सिंधुपाल्चोक पुलिस के अनुसार प्रजापति और थापा ने स्वीकार किया है कि उन्होंने अनजाने में सीमा क्षेत्र में ड्रोन उड़ाया था।

---------------

   

सम्बंधित खबर