एसएसबी ने 378 लीटर नेपाली शराब और तीन बाइक के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार
- DSS Admin
- Jul 07, 2026
अररिया 07 जुलाई(हि.स.)। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) 56 वीं बटालियन की डी समवाय बेला बीओपी की टीम ने मंगलवार को भैरोगंज के समीप नेपाल से तस्करी कर लाए जा रहे 378 लीटर नेपाली शराब के साथ तस्करी में प्रयुक्त तीन मोटरसाइकिल के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया।
एसएसबी ने यह कार्रवाई भैरोगंज के पास सीमा स्तंभ संख्या 196/4 के नजदीक भारत की तरफ लगभग 10 मीटर की दूरी पर की।मामले में एसएसबी ने सुपौल जिला के कोशिकापुर वार्ड संख्या 11 निवासी 23 वर्षीय गजेंद्र कुमार पासवान पिता राजी पासवान को तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया।इनके पास से दो हजार 650 रूपये और एक मोबाइल भी बरामद किया।वहीं एसएसबी द्वारा किए गए पूछताछ में दो अन्य बाइक पर सवार फरार तस्कर के बारे में भी जानकारी दी।एसएसबी को देखकर दो बाइक सवार अपनी मोटरसाइकिल छोड़कर नेपाल सीमा में भागकर प्रवेश कर लिया था।आवश्यक कागजी कार्यवाही के बाद जब्त शराब और मोटरसाइकिल सहित तस्कर को बसमतिया थाना के सुपूर्द कर दिया गया ।

