आस्था और सेवा का संगम-कठुआ में श्रद्धा से मनाई गई निर्जला एकादशी, जगह-जगह लगीं छबीलें

Nirjala Ekadashi Celebrated with Devotion in Kathua;


कठुआ, 25 जून । जिले में निर्जला एकादशी का पर्व गुरूवार को पूरे धार्मिक उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर जगह-जगह श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली और वातावरण भक्तिमय बना रहा।

इस अवसर पर सामाजिक व धार्मिक संगठनों तथा समाजसेवियों द्वारा विभिन्न स्थानों पर सेवा भाव से स्टॉल लगाए गए जहां राहगीरों और श्रद्धालुओं को शरबत, फल व जलपान वितरित किया गया। कठुआ शहर में हर प्रमुख बाजार, सड़कों के किनारे और मंदिरों के बाहर छबील लगाई गई जहां लोगों को ठंडा शरबत और प्रसाद वितरित किया गया। गर्मी के बीच यह सेवा लोगों के लिए राहत का कारण बनी। इसके अलावा पूरे क्षेत्र में हिंदू समुदाय के लोगों विशेषकर महिलाओं ने श्रद्धा के साथ निर्जला एकादशी का व्रत रखा और भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की।

वहीं हीरानगर, बसोहली, बिलावर और बनी क्षेत्रों में भी यह पर्व बड़े श्रद्धा भाव से मनाया गया। इन स्थानों पर भी श्रद्धालुओं के लिए छबीलें लगाई गईं और प्रसाद वितरित किया गया। निर्जला एकादशी के इस पावन अवसर पर जहां एक ओर आस्था की झलक देखने को मिली वहीं दूसरी ओर समाजसेवा का भाव भी पूरे जिले में दिखाई दिया।

---------------

   

सम्बंधित खबर