निर्मल माझी के निलंबन पर भाजपा का तंज, गोघाट में बढ़ी राजनीतिक बयानबाजी

आरामबाग (हुगली), 19 मई (हि. स.)। मेडिकल काउंसिलिंग से जुड़े विवाद के के चलते तृणमूल नेता निर्मल माझी को पार्टी से निलंबित किए जाने को लेकर राजनीति के चर्चा तेज हो गई है। इस मुद्दे को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने तृणमूल कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है।

मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में गोघाट के भाजपा नेता विश्वक्रांति सेन ने कहा कि यह होना ही था। उन्होंने आरोप लगाया कि निर्मल माझी ने खुद को मुफ्त में इलाज करने वाला डॉक्टर बताकर लोगों को भ्रमित करने की कोशिश की थी।

भाजपा नेता ने यह भी दावा किया कि कोरोना काल में दवाइयों की कथित चोरी और आरजी कर मामले समेत कई विवादों में उनका नाम सामने आया था, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ी। उन्होंने कहा कि गोघाट के लोग जागरूक हैं और इसी कारण चुनाव में उन्हें नकार दिया।

विश्वक्रांति सेन ने आगे कहा कि अभी तो केवल सस्पेंड किया गया है, आगे और भी कड़ी कार्रवाई हो सकती है।

भाजपा नेता के इस बयान के बाद गोघाट में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। हालांकि इस पूरे मामले पर तृणमूल कांग्रेस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

---------------

   

सम्बंधित खबर