वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार

पूर्व मंत्री उदयन गुहा


कोलकाता, 17 जून (हि. स.) कूचबिहार जिले की पुलिस ने उत्तर बंगाल के वरिष्ठ तृणमूल नेता और राज्य के पूर्व मंत्री उदयन गुहा को कोलकाता के फूलबागान स्थित उनके घर से गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों के अनुसार, पुलिस बुधवार को उनके घर पहुंची और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, उन्हें पहले फूलबागान पुलिस स्टेशन ले जाया जाएगा। वहां ज़रूरी कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद उन्हें उत्तर बंगाल ले जाया जाएगा। हालांकि, पुलिस ने अभी तक यह नहीं बताया है कि उन्हें किस मामले में गिरफ्तार किया गया है।

विस्तृत समाचार थोड़ी देर में....

   

सम्बंधित खबर