-14 वर्ष की सजा काट निकला था जेल से
-2023 में घुसियार में गोलीमार व चाकू से गोद किया था हत्या
पूर्वी चंपारण,02 फ़रवरी (हि.स.)।जिले के संग्रामपुर थाना पुलिस ने पचास हजार के इनामी व हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है।इसकी जानकारी देते अरेराज डीएसपी रंजन कुमार ने बताया कि एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर जिला आसूचना इकाई,अरेराज इंस्पेक्टर पूर्ण काम सामर्थ ,संग्रामपुर थानाध्यक्ष धीरज कुमार सिंह सहित पांच सदस्यों की टीम गंभीर आरोप में फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रहे है। इसी दौरान टीम ने मुन्ना पाण्डेय पिता श्रीनारायण पाण्डेय,गांव बभनौली थाना गोविन्दगंज को गिरफ्तार किया गया। मुन्ना पाण्डेय ने विगत वर्ष 2023 में घुसियार गांव में एक व्यक्ति की गोली मारने के बाद चाकू गोद कर हत्या कर दी थी। मृतक मनीष कुमार सिंह उर्फ गोलू पिता रामलखन सिंह गांव बबुई थाना बगहा के रहने वाले थे । जो घुसियार गांव के प्रभुनाथ के पाण्डेय के घर आया हुआ था। मुन्ना पाण्डेय पर हत्या व आर्म्स एक्ट के कई मामले दर्ज है।जिसमे वह फरार चल रहा था।इसके विरूद्ध पचास हजार का इनाम घोषित किया गया था। मुन्ना पांडेय गोविंदगंज थाना के एक हत्या के मामले में 14 वर्ष का सजा काट कर जेल से निकला था। हालांकि जेल के निकलने के बाद कुछ दिन बाद ही फिर से हत्या व अन्य अपराध में संलिप्त था।
हिन्दुस्थान समाचार / आनंद कुमार