कुख्यात नशा तस्कर पिट एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार
- Neha Gupta
- May 31, 2026

कठुआ, 31 मई । नशा मुक्त अभियान के तहत कठुआ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिलावर क्षेत्र में एक कुख्यात नशा तस्कर को पिट एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है। एसएसपी कठुआ आईपीएस मोहिता शर्मा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
आरोपी प्रदीप सिंह सुम्बेरिया निवासी रामकोट के खिलाफ डिविजनल कमिश्नर जम्मू के आदेश पर निरोधात्मक वारंट जारी किया गया था जिसे पुलिस ने सफलतापूर्वक लागू किया। पुलिस के अनुसार आरोपी पहले भी एनडीपीएस से जुड़े कई मामलों में शामिल रहा है और उसकी गतिविधियों से क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ था। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे सेंट्रल जेल कोट भलवाल जम्मू भेज दिया गया है।
स्थानीय लोगों ने कठुआ पुलिस की इस एंटी-ड्रग मुहिम की सराहना की है।
---------------

