आयुर्वेद विश्वविद्यालय के कुलगुरु ने दिलाई पर्यावरण संरक्षण की शपथ

जोधपुर, 03 जून (हि.स.)। डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय में कुलगुरु प्रो.(वैद्य) गोविंद सहाय शुक्ल के मार्गदर्शन में सेंटर फॉर ह्यूमन रिसोर्स डेवलपमेंट द्वारा संचालित कंटीन्यूअस कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम 2026 के अंतर्गत विशेष व्याख्यान एवं विभागीय प्रस्तुतियों का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में कुलगुरु ने कहा कि सतत् शैक्षणिक गतिविधियाँ विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के ज्ञान, कौशल और अनुसंधान क्षमता को सुदृढ़ बनाती हैं। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाले ऐसे कार्यक्रम नवाचार, नैदानिक दक्षता तथा अकादमिक गुणवत्ता को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर उन्होंने शिक्षकों एवं छात्रों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई।

कार्यक्रम के प्रथम सत्र में डॉ. प्रियंका गायकवाड़, स्नातकोत्तर अध्येता प्रसूति तंत्र एवं स्त्री रोग विभाग, पीजीआईए ने व्याख्यान प्रस्तुत किया। उन्होंने गर्भाशय ग्रीवा क्षरण (सर्वाइकल इरोजन) के कारणों, लक्षणों, निदान एवं उपचार के विभिन्न पहलुओं को केस-आधारित दृष्टिकोण से विस्तारपूर्वक समझाया। इसके पश्चात प्रो. चंदन सिंह द्वारा विभागीय प्रस्तुति दी गई। प्रस्तुति में विभाग की शैक्षणिक गतिविधियों, अनुसंधान कार्यों, औषधीय वनस्पतियों पर किए जा रहे अध्ययनों तथा भविष्य की योजनाओं की जानकारी साझा की गई।

कार्यक्रम के तृतीय सत्र में डॉ प्रवीण कुमार ने विभागीय प्रस्तुति देते हुए विष विज्ञान एवं फॉरेंसिक आयुर्वेद से संबंधित शैक्षणिक एवं अनुसंधान गतिविधियों का विवरण प्रस्तुत किया।

   

सम्बंधित खबर