हिसार : सरकार की उदासीनता से कर्मचारियों में भारी रोष :  धर्मवीर फोगाट

हरियाणा राज्य चतुर्थ श्रेणी सरकारी कर्मचारी यूनियन की बैठक का आयोजन

हिसार, 13 फरवरी (हि.स.)। सर्व कर्मचारी संघ से संबंधित हरियाणा राज्य चतुर्थ

श्रेणी सरकारी कर्मचारी यूनियन ने कर्मचारियों की मांगों व समस्याओं पर सरकार की उदानीसीनता

की निंदा की है। इस संबंध में गुरुवार को संगठन की बैठक सर्व कर्मचारी संघ कार्यालय

में राज्य वरिष्ठ उप प्रधान शिव कुमार की अध्यक्षता में हुई।

बैठक को संबोधित करते हुए राज्य महासचिव दलेल राणा ने बताया कि यूनियन की प्रदेश

कमेटी का 22 वां राज्य त्रिवार्षिक सम्मेलन कैथल में वाल्मीकि समुदाय केन्द्र भवन खैनोरी

रोड में होना तय हुआ है। उन्होंने कहा कि संगठन चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की समस्याओं

के समाधान को लेकर सदैव प्रयासरत रहता है। उन्होंने बताया कि प्रांतीय सम्मेलन में

हरियाणा राज्य चतुर्थ श्रेणी सरकारी कर्मचारी यूनियन के प्रत्येक जिले से डेलिकेट पहुंचेंगे

और अगले तीन साल के लिए कमेटी का गठन करेंगे। उन्होंने बताया कि सम्मेलन कर्मचारियों

की मांगों का समाधान हरियाणा सरकार के खिलाफ आंदोलन करने की रूपरेखा तैयार करेंगे।

बैठक को संबोधित करते हुए सर्व कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष धर्मवीर फोगाट

ने कहा कि हरियाणा सरकार चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की मांगों के समाधान को लेकर गंभीर

नहीं है। सरकार की इस उदासीनता को लेकर कर्मचारियों में भारी रोष है। उन्होंने कहा

कि सर्व कर्मचारी संघ सरकार से मांग करता है कि कौशल रोजगार निगम को भंग किया जाए और

जो कर्मचारी 2 साल का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं उनको बिना शर्त पक्का किया जाए, सिंचाई

विभाग में लगे कैनाल गार्ड को पदोन्नत किया जाए, सभी कच्चे कर्मचारियों को हर माह

7 तारीख से पहले वेतन दिया जाए, किसी भी कर्मचारी को हटाया न जाए और चतुर्थ श्रेणी

कर्मचारियों के सभी भते वेतनमान में जोड़ें जाने सहित अन्य मांगों को जल्द से जल्द

पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि सर्व कर्मचारी संघ के आह्वान पर 15-16 फरवरी को कुरुक्षेत्र

में मुख्यमंत्री के कैम्प कार्यालय दिए जाने वाले धरना में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी

बढ़-चढक़र भाग लेंगे।

बैठक में सुमित्रा रेवाड़ी, छजू राम कैथल, रमेश मोड़ी, रामफल शिकारपुर, रमेश

रोहतक, सुभाष भट्टी, विजय लोहारु, राजकुमार फतेहबाद, दीपक करनाल, रितु नहला, सुमित्रा,

कृष्णा, बाला व भतेरी आदि भी मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

   

सम्बंधित खबर