रक्षा बंधन पर बहनों के प्रति जिम्मेदारी दोहराई मुख्यमंत्री ने
- Admin Admin
- Aug 09, 2025
गुवाहाटी, 09 अगस्त (हि.स.)। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने आज सावन माह की पूर्णिमा और राखी पूर्णिमा के पावन अवसर पर राज्यवासियों को शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने सोशल मीडिया पर संदेश जारी करते हुए कहा कि भाई-बहन के स्नेह से बंधे इस पवित्र दिन पर सरकार हमेशा प्रदेश की हर बहन के लिए जिम्मेदारी के साथ काम करती रहेगी। मुख्यमंत्री ने इस शुभ दिन पर एक बार फिर स्पष्ट रूप से बहनों की सुरक्षा और कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश



