इथेनॉल प्लांट से गिरने से मजदूर की मौत, दो की हालत गंभीर

दरंग (असम), 14 सितंबर (हि.स.)। दरंग जिले के सिपाझार में निर्माणाधीन इथेनॉल प्लांट के ऊपर से गिर जाने के कारण शनिवार को एक मजदूर की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह घटना आज सुबह करीब 8:40 बजे हुई, जब ऊंचाई पर काम कर रहे तीन मजदूर नीचे गिर गए। इनमें से एक मजदूर सरीफुल इस्लाम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

गिरने से घायल हुए दो मजदूरों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना को लेकर वहां कार्यरत अन्य मजदूर उत्तेजित हो गए। मजदूरों ने आरोप लगाया कि ऊपर चढ़कर काम करने वाले मजदूरों की सुरक्षा का ध्यान प्रबंधन द्वारा नहीं रखा गया है। मजदूरों ने मारे गए तथा घायल हुए मजदूरों को क्षतिपूर्ति देने की मांग की है।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

   

सम्बंधित खबर