जम्मू-कश्मीर के पुंछ में आकस्मिक गोलीबारी में एक सैनिक घायल
- DSS Admin
- Jun 04, 2026
मेंढर, 4 जून(हि.स.)। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के अग्रिम क्षेत्र में ड्यूटी पर तैनात एक सेना का जवान उस समय घायल जब उसकी सर्विस राइफल गलती से चल गई।
अधिकारियों के अनुसार यह घटना बुधवार रात मेंढर के बोलनोई सेक्टर में घटी।
उन्होंने बताया कि सेना के अधिकारियों ने घायल सैनिक को निकालकर राजौरी के एक अस्पताल में भर्ती कराया है यहां उसका इलाज जारी है।
---------------

