हिसार: अंत्योदय के सिद्धांत को पूरा करने के लिए जनता के बीच जाएं कार्यकर्ता : फणीन्द्रनाथ शर्मा

प्रदेश स्तरीय बैठक में प्रदेश संगठन मंत्री, महामंत्री व अन्य पदाधिकारियों

ने किया आह्वान

भाजपा जिला कार्यालय में आगामी कार्यक्रमों बारे 9 जिलों के प्रमुख पदाधिकारियों

की बैठक

हिसार, 26 मार्च (हि.स.)। भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा ने

कहा कि पार्टी कार्यकर्ता हर समय एक्टिव मोड में रहें। हमें लोकसभा, विधानसभा व

निकाय चुनावों से निपटकर घर नहीं बैठना बल्कि संगठन के आगामी कार्यक्रमों व नीतियों

को सिरे चढ़ाने में लग जाना चाहिए, यही भाजपा कार्यकर्ता की पहचान है। फणीन्द्रनाथ शर्मा बुधवार काे भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित नौ जिलों के प्रमुख कार्यकर्ताओं

की संगठनात्मक बैठक को संबोधित कर रहे थे।

बुधवार को हुई इस बैठक में डबवाली, सिरसा,

फतेहाबाद, हिसार, हांसी, जींद, भिवानी, दादरी, महेंद्रगढ़ के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष,

जिला प्रभारी, विधायक, प्रत्याशी वमंडल अध्यक्ष

शामिल रहे। प्रदेश सचिव सुरेन्द्र आर्य के संचालन में हुई बैठक की अध्यक्षता प्रदेश

उपाध्यक्ष सतीश नांदल ने की। बैठक में संगठनात्मक विषयों पर चर्चा करते हुए फणीन्द्रनाथ

शर्मा ने कहा कि पार्टी का संगठन इस समय इतना मजबूत है कि दूसरी पार्टियां तो हमारे

मुकाबले कहीं टिक भी नहीं सकती। ऐसे में हमें संगठन की मजबूती का फायदा उठाने के लिए

जनता के बीच जाकर संगठन को और मजबूत करने के साथ-साथ केन्द्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याण

की योजनाओं को हर पात्र तक लेकर जाना है और यही हमारे अंत्योदय का सिद्धांत है। उन्होंने

संगठन बारे कार्यकर्ताओं को अन्य आवश्यक निर्देश भी दिए।

प्रदेश महामंत्री सुरेन्द्र पूनिया ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी

संगठन ने आगामी कार्यक्रम तय किए हैं। इसके तहत 30 मार्च को प्रधानमंत्री नरेन्द्र

मोदी के मन की बात कार्यक्रम, समालखा में होने वाली कार्यशाला, पार्टी के स्थापना दिवस

पर होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा की गई है। इसके अलावा 14 अप्रैल के प्रधानमंत्री

नरेन्द्र मोदी के हरियाणा दौरे के बारे में भी कार्यकर्ताओं को आवश्यक निर्देश दिए

गए हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन के निर्देशानुसार समय-समय पर बैठकें करके कार्यकर्ताओं

को आवश्यक निर्देश दिए जातेे रहते हैं। उन्होंने बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं

से अपील की कि वे आगामी कार्यक्रमों को बढ़-चढ़कर सिरे चढ़ाएं।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

   

सम्बंधित खबर