पेंशन से जुड़ी शिकायतों के समाधान के लिए एआई आधारित पोर्टल लॉन्च
- DSS Admin
- Jun 22, 2026
नई दिल्ली, 22 जून (हि.स)। पेंशन कोष विनियामक एवं विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) ने अपने अंशधारकों के लिए एआई-सक्षम शिकायत निवारण मंच लॉन्च किया है। इससे पेंशन सेवाएं अधिक समावेशी और सुलभ बनेंगी।
पीएफआरडीए के अनुसार इस प्लेटफॉर्म पर ‘भाषिणी’ के साथ एकीकरण के माध्यम से 22 भारतीय भाषाओं में सेवाएं उपलब्ध हैं। ग्राहक अपनी पसंदीदा भाषा में उत्तर प्राप्त कर सकते हैं और ऑडियो-आधारित संचार का भी उपयोग कर सकते हैं। इसको इस तरह से डिजाइन किया गया है कि पेंशन सब्सक्राइबर आसानी से मदद पा सकें और अपनी शिकायतों का समाधान कर सकें।
पीएफआरडीए के मुताबिक यह प्लेटफॉर्म विभिन्न पेंशन सेवा संपर्क बिंदुओं को एकीकृत डिजिटल परिवेश में जोड़ता है। यह नागरिक-केंद्रित सेवाओं तथा क्षेत्र में डिजिटल बदलाव की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। ये 22 भारतीय भाषाओं के जरिए शिकायत दर्ज करने की सुविधा, रियल-टाइम ट्रैकिंग और एआई की मदद से सवालों के समाधान जैसी सुविधाओं के साथ 'पेंशन सहायक' सब्सक्राइबर को एक सहज और नागरिक-केंद्रित अनुभव देता है।
---------------

