प्रापर्टी डीलर की हत्या में आराेपित अधिवक्ता समेत चार गिरफ्तार

प्रयागराज, 18 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में नैनी थाना क्षेत्र के महेवा पूरब पट्टी मोहल्ले में रविवार शाम हुई प्रापर्टी डीलर हत्याकांड

में पुलिस टीम ने दो नामजद आरोपित सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया। यह जानकारी सोमवार को पुलिस उपायुक्त यमुनानगर विवेक चन्द्र यादव ने दी।

डीसीपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों में अरविन्द भारती, बृजेश निषाद, भूपेन्द्र और प्रिंस को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपितों से पूछताछ की जा रही है। हत्या में प्रयुक्त कार भी बरामद कर ली गई है। पुलिस के मुताबिक हत्या की वारदात जमीन और पैसे काे लेकर एक साल से चल रहे झगड़े के चलते की गई है। मृतक गिरफ्तार आराेपिताें में अरविंद भारती और बृजेश निषाद के साथ पार्टनरशिप में जमीन का काम करते थे। इनमें बृजेश निषाद प्रयागराज हाईकोर्ट में वकील है। आरोपितों काे जेल भेजते हुए विधिक कार्रवाई की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि नैनी कोतवाली थाना क्षेत्र के महेवा पूरब पट्टी निवासी प्रापर्टी डीलर अजहरुद्दीन (35) पुत्र बदरूद्दीन उर्फ बुद्धू की रविवार शाम प्रापर्टी कार्यालय के अन्दर पिस्टल से गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस संबंध में परिवार की तहरीर पर प्रापर्टी डीलर अरविन्द भारती, अधिवक्ता बृजेश निषाद समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया था।

घटना के संबंध में जानकारी देते हुए मृतक के बड़े भाई अलाउद्दीन ने बताया कि आराेपित अरविंद भारती और हाईकाेर्ट में वकालत करने वाले बृजेश निषाद के साथ पार्टनरशिप में जमीन का काम करते थे। रविवार शाम भाई अजहरुद्दीन घर पर था। पार्टनर अरविंद ने पैसे के लेनदेन को लेकर भाई को फोन कर मड़ौका स्थित लगन बिहार गेस्ट हाउस के पास अपने ऑफिस बुलाया। करीब 3:30 बजे घर से अजहरुद्दीन बाइक लेकर निकला था। एक घंटे बाद मुझे उसकी हत्या की सूचना मिली। पड़ोस के लोगों ने बताया कि अरविंद भारती और बृजेश निषाद वैगनआर कार से पहले ही ऑफिस में आकर बैठे थे। कुछ देर बाद बाइक से अजहरुद्दीन पहुंचे। करीब 10 मिनट बाद ही अजहरुद्दीन की दाहिनी कनपटी पर गोली मार दी गई। हत्या करने के बाद सभी आराेपित कार से ही भाग निकले थे। दुकान और आसपास लगे सीसीटीवी में कार का नंबर के आधार पर आराेपिताें के ही द्वारा

वारदात करने के पुख्ता साक्ष्य पुलिस काे मिले थे।

---------------

   

सम्बंधित खबर