सरकार के जन विरोधी नीति के खिलाफ प्रखंड एवं जिला मुख्यालय में होगा धरनाः जयप्रकाश
- DSS Admin
- Jun 06, 2026
भागलपुर, 06 जून (हि.स.)। केंद्र एवं राज्य सरकार की जन विरोधी नीति के खिलाफ होने वाले धरना प्रदर्शन के तैयारी को लेकर शनिवार को भागलपुर के एक होटल राजद की बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर यादव एवं संचालन प्रधान महासचिव विश्वजीत कुशवाहा ने किया।
बैठक के मुख्य अतिथि भागलपुर प्रभारी पूर्व केंद्रीय मंत्री माननीय जयप्रकाश नारायण यादव थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में बिहार राज्य बाल श्रमिक आयोग पूर्व अध्यक्ष सह डॉ चक्रपाणि हिमांशु, पूर्व विधायक रामविलास पासवान, पूर्व विधायक फणींद्र चौधरी एवं सुल्तानगंज प्रत्याशी चंदन सिन्हा थे।
बैठक संबोधित करते हुए पूर्व केंद्र मंत्री जयप्रकाश नारायण यादव ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार के जन विरोधी नीति के खिलाफ 9 जून को प्रखंड मुख्यालय एवं 17 जून को जिला मुख्यालय में धरना दिया जाएगा।
जयप्रकाश यादव ने कहा कि जनता की विश्वास को वर्तमान केंद्र एवं राज्य सरकार ने खो दिया है। देश में महंगाई एवं भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। डीजल, पेट्रोल एवं रसोई गैस का दाम आसमान छू रहा है। आरक्षण के साथ छेड़छाड़ किया जा रहा है। नौजवान को रोजगार के बदले छंटनी किया जा रहा है। देश की शिक्षा व्यवस्था चौपट हो गई है। देश एवं राज्य में सरकारी तंत्र के द्वारा विकास योजनाओं व्यापक घटोले हो रहे हैं। सभी प्रखंड में दो प्रभारी नियुक्त किए हैं।
वहीं डॉ चक्रपाणि हिमांशु ने कहा कि जिला एवं प्रखंड में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। गरीब परिवार के होने वाले विकास योजनाओं में लूट मची है। आज भी गरीब परिवार के घर में शौचालय नहीं बना है। पीरपैंती में हजारों एकड़ भूमि को प्रति रुपए एकड़ के हिसाब से अदानी को द दिया गया है। केंद्र एवं राज्य में छात्रों के परीक्षा पेपर लीक हो रहा है। छात्रों के साथ खिलवाड़ किये जा रहे हैं। भागलपुर जिले में अपराध का ग्राफ बढ़ा है ।राज्य एवं जिले में शराब एवं सुखा नशा से बिहार की जनता तबाह है।
बैठक में डॉक्टर तिरुपति नाथ, मोहम्मद उस्मान, प्रोफेसर सुनील सिंह, गणेश दास, पूनम झा, मोहम्मद मेराज, अरविंद यादव, डॉ आनंद आजाद, गौतम बनर्जी, सोनाली सिंह, मोहम्मद शहाबुद्दीन, विभिन्न प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष सहित काफी संख्या में राजद कार्यकर्ता मौजूद थे।

