जनसमस्या निवारण शिविर भड़ेसर में गोरेलाल बरेठ को तत्काल मिला किसान किताब

जांजगीर-चांपा 12 मई (हि. स.)। जनपद पंचायत नवागढ़ के ग्राम भड़ेसर में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में ग्राम भड़ेसर निवासी गोरेलाल बरेठ ने किसान किताब नहीं होने की समस्या लेकर शिविर में आवेदन लेकर पहुंचे। उन्होंने बताया कि, किसान किताब के अभाव में उन्हें खेती-किसानी से जुड़ी विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ लेने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। कृषि कार्य के लिए आवश्यक दस्तावेज नहीं होने से उन्हें कृषि ऋण, खाद-बीज वितरण तथा अन्य किसान हितैषी योजनाओं का लाभ समय पर नहीं मिल पा रहा था।

शिविर में आवेदन प्राप्त होते ही संबंधित विभाग के अधिकारियों द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल आवश्यक प्रक्रिया पूरी की गई। प्रशासन की संवेदनशील पहल और त्वरित कार्यवाही के परिणामस्वरूप गोरेलाल बरेठ को मौके पर ही किसान किताब प्रदान किया गया। श्री बरेठ ने बताया कि, अब उन्हें शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने में सुविधा होगी तथा खेती-किसानी के कार्यों में भी आसानी होगी। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि, सुशासन तिहार आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान का एक सार्थक और जनहितकारी अभियान है।

   

सम्बंधित खबर