पूर्व अमेरिकी अटॉर्नी जनरल पाम बॉन्डी को थायरॉयड कैंसर, उपचार के बाद स्वास्थ्य में सुधार
- DSS Admin
- May 27, 2026
वॉशिंगटन, 27 मई (हि.स.)। अमेरिका की पूर्व अटॉर्नी जनरल पाम बॉन्डी ने खुलासा किया है कि न्याय विभाग छोड़ने के बाद उन्हें थायरॉयड कैंसर का पता चला था। उन्होंने बताया कि उनका उपचार जारी है और कुछ सप्ताह पहले उनकी सर्जरी भी की गई थी।
बॉन्डी ने कहा कि वह अभी स्वास्थ्य लाभ की प्रक्रिया से गुजर रही हैं, हालांकि उनकी स्थिति में सुधार हो रहा है और वह बेहतर महसूस कर रही हैं। उन्होंने अपनी सेहत को लेकर सकारात्मक संकेत दिए हैं।
इस बीच अमेरिकी प्रशासन में उनकी संभावित नई भूमिका को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है। रिपोर्टों के अनुसार, उन्हें राष्ट्रपति की विज्ञान और प्रौद्योगिकी सलाहकार परिषद से जोड़े जाने की संभावना है।
अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने उनके योगदान की सराहना करते हुए कहा कि बॉन्डी प्रशासन के लिए एक महत्वपूर्ण सहयोगी रही हैं और भविष्य में भी अहम मुद्दों पर उनकी भूमिका उपयोगी साबित हो सकती है।
----------------------

